रजब तैयब अर्दोग़ान ने कहा कि आतंकवाद, संसार के हर कोने में है एेसे में मुसलमानों पर आतंकवाद का आरोप लगाना पूरी तरह से ग़लत है।
उन्होंने सोमवार को संसार के देशों का आह्वान किया कि वे आतंकवाद के विरुद्ध संघर्ष में प्रभावी भूमिका निभाएं। तुर्की के राष्ट्रपति ने कहा कि उनके मुंह से "इस्लामी आतंकवाद" जैसी बात हास्यास्पद और आश्चर्यचकित करने वाली है जो खुलेआम आतंकवादी गुटों का समर्थन करते हैं। उन्होंने कहा कि मुसलमानों पर आतंकवाद का लेबिल चिपकाना किसी ही स्थिति में सही नहीं है।